BookMyAcharyaJi
Aarti

Vishnu (Jagdish) · Pt. Shardha Ram Phillauri (1870s), traditionally attributed

Om Jai Jagdish Hare

This is the most widely sung aarti in Hindu homes and temples, addressed to Jagdish, the Lord of the world, usually understood as Vishnu. The worshipper calls God mother, father, protector and last refuge, and asks for relief from sorrow and for steady devotion. It is sung at the close of puja while the lamp is waved before the deity.

Played from the artist's or label's own YouTube channel. Recordings often sing extra verses or a slightly different wording from the text shown here.

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ॐ जय जगदीश हरे॥

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का। स्वामी दुःख विनसे मन का। सुख संपत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ॐ जय जगदीश हरे॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी। स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी। स्वामी तुम अन्तर्यामी। पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता। स्वामी तुम पालन-कर्ता। मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति। किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥ॐ जय जगदीश हरे॥

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे। अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ॐ जय जगदीश हरे॥

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा। स्वामी पाप हरो देवा। श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥ॐ जय जगदीश हरे॥

Wording checked against: Gita Press, Aarti Sangrah (scan on archive.org: HindiBookAartiSangrahCompletebyGitaPress); bhakti.dev: Jagdish Aarti (https://bhakti.dev/aarti/jagdish-aarti/); onlinepuja.com: Om Jai Jagdish Hare (https://www.onlinepuja.com/aarti/om-jai-jagdish-hare); Wikipedia: Om Jai Jagdish Hare (authorship). Editions differ slightly; follow your family's or guru's version if it differs.